Breaking News

शराब के नशे में धुत्त आयुर्वेदिक चिकित्सक गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर, 31 जनवरी (भाषा) बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के नगर थाना अंतर्गत शुकला रोड के पास से शराब के नशे में धुत्त एक आयुर्वेदिक चिकित्सक को गिरफ्तार किया गया। नगर थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि गिरफ्तार चिकित्सक का नाम रौशन कुमार है। कुमार बीएएमएस चिकित्सक है तथा दिल्ली के शास्त्री नगर इलाके में क्लिनिक चलाता है। उन्होंने बताया कि ब्रीद एनालाइजर से जांच के क्रम में चिकित्सक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है। चिकित्सक को एक लक्जरी वाहन के साथ पकड़ा गया है।

from Bihar News: बिहार न्यूज़, Bihar News in Hindi, बिहार समाचार, Bihar Samachar, बिहार खबर, Latest Bihar News | Navbharat Times http://bit.ly/2TqsT8W

No comments