Breaking News

भीमा-कोरेगांव मामला: दलित स्कॉलर आनंद तेलतुंबडे को पुणे पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुणे पुलिस ने एल्गार परिषद और माओवादी से संबंध के मामले में दलित शिक्षाविद् (स्कॉलर) आनंद तेलतुंबडे को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. ‘गोवा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट’ के प्रोफेसर आनंद तेलतुंबडे को पुलिस ने शनिवार सुबह मुंबई हवाई-अड्डे से गिरफ्तार किया. इससे एक दिन पहले पुणे की एक विशेष अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी. Maharashtra: Anand Teltumbde, an accused in Bhima Koregaon case has been arrested by Pune Police from Mumbai this morning. Pune session court had yesterday rejected his anticipatory bail plea. — ANI (@ANI) February 2, 2019 एल्गार परिषद मामले में तेलतुंबडे ने सुप्रीम कोर्ट से अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की अपील की थी. कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया था. इसके बाद ही तेलतुंबडे ने पुणे की एक अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी. पुणे पुलिस के संयुक्त आयुक्त (जॉइंट कमिश्नर) शिवाजी बोडखे ने बताया कि उन्हें पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. उन्हें जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (एडिशनल सेशन जज) किशोर वडाने ने शुक्रवार को पाया कि जांच अधिकारी ने अपराध में आरोपी (तेलतुंबडे) की संलिप्तता दिखाने के लिए पर्याप्त सामग्री एकत्रित की है. पुलिस के अनुसार माओवादियों ने पुणे में 31 दिसंबर 2017 को एल्गार परिषद सम्मेलन का समर्थन किया था और यहां दिए गए भड़काऊ भाषण के बाद अगले दिन भीमा-कोरेगांव में हिंसा भड़क गई थी. तेलतुंबडे उन सात लोगों में शामिल थे जिनके घरों पर पिछले साल 28 अगस्त को पुणे पुलिस ने रेड मारा था. इनमें से चार- सुधा भारद्वाज, वरवरा राव, वर्नन गोंजाल्विस और अरुण परेरा पहले से ही पुलिस हिरासत में हैं. इन चारों को पिछले साल पुणे पुलिस ने गिरफ्तार किया था.

from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2HMUfoC

No comments