Breaking News

कियारा आडवाणी ने शाहिद कपूर की जमकर की तारीफ, कहा-साथ काम करना बड़ी बात

कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘कबीर सिंह’ की शूटिंग में बिजी चल रही हैं. वो इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ नजर आने वाली हैं. कियारा ने फिल्म ‘फगली’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था लेकिन असल मायनों में उनकी पहचान फिल्म ‘एम. एस. धोनी’ से बनी. इसके बाद वेब सीरीज ‘लस्ट स्टोरीज’ से उन्होंने तहलका मचा दिया और अब एक बार फिरसे वो सबका दिल जीतने आ रही हैं. कियारा ने की शाहिद कपूर की तारीफ कियारा आडवाणी, शाहद कपूर के साथ तेलुगू की सुपरहिट फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ के हिंदी रीमेक फिल्म ‘कबीर सिंह’ में लीड रोल प्ले कर रही हैं. हाल ही में मुंबई मिरर को दिए गए अपने एक इंटरव्यू में कियारा ने कहा कि, ‘मैं ये नहीं कह सकती कि मैं शाहिद को देखते हुए बड़ी हुई हूं, लेकिन फिल्म का एक पूरा शेड्यूल उनके साथ पूरा करने के बाद मैं जरूर कह सकती हूं कि मैं उन्हें इस किरदार में देखने के अलावा और कुछ नहीं देख सकती. उनके साथ काम करना मेरे लिए एक बड़ी बात है जो अपने सीन के लिए बहुत मेहनत करते हैं.’ कियारा को है सादा किरदार पसंद कियारा ने आगे अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा कि, ‘मुझे अपना सादा किरदार पसंद है. आपको बहुत ज्यादा टचअप के लिए परेशान नहीं होना होता और फिर मेकअप हटाने का कोई सिरदर्द नहीं है. मैं निजी जिंदगी में कभी-कभार ही शीशा देखती हूं और अपनी टीम पर विश्वास करती हूं कि वो मुझे स्क्रीन पर प्रेजेंटेबल ही दिखाएंगे. इसीलिए सेट पर रहना अच्छा है.’

from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2t6roS0

No comments