रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने की विशगन से शादी, एंजॉय कर रही हैं पहला हनीमून
सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी सौंदर्या रजनीकांत ने शादी कर ली है. उन्होंने 11 फरवरी को चेन्नई में धूमधाम से शादी की है. विशगन वनांगामुडी से शादी के बाद सौंदर्या ने सोशल मीडिया पर अपने हनीमून की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में दोनों साथ में समय बिताते हुए नजर आ रहे हैं. सौंदर्या ने कर ली है शादी रजनीकांत की बेटी सौंदर्या रजनीकांत ने दूसरी शादी कर ली है. उनकी शादी बिजनेसमैन विशगन वनांगामुडी से 11 फरवरी को ही हुई है लेकिन शादी के बाद दोनों इन दिनों अपने पहले हनीमून पर हैं. दोनों इस वक्त देश से बाहर हैं और अपना हनीमून एंजॉय कर रहे हैं. सौंदर्या ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. #Iceland #Honeymoon #Freezing #LovingIt #LivingLife #GodsAreWithUs #MissingVed pic.twitter.com/lysBJn67BM — soundarya rajnikanth (@soundaryaarajni) February 15, 2019 सौंदर्या ने की है दूसरी शादी आपको बता दें कि, सौंदर्या रजनीकांत ने दूसरी शादी की है. बिजनेसमैन अश्विनी कुमार से उनकी पहली शादी हुई थी. इन दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम वेद है. शादी की दौरान उनका बेटा भी नजर आया था. 35 साल के विशगन की भी ये दूसरी शादी है. विशगन के भाई एसएस पोनमुडी तमिलनाडु की राजनीतिक पार्टी में डीएमके के बड़े नेता हैं. इस शादी में शुभकामनाएं देने के लिए तमिलनाडु के सीएम पलानिस्वामी भी पहुंचे थे.
from Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi http://bit.ly/2TTXgF0
from Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi http://bit.ly/2TTXgF0
No comments