Breaking News

सीमांचल एक्सप्रेस के यात्री विशेष ट्रेन से दिल्ली रवाना हुए

पटना, तीन फरवरी (भाषा) बिहार के वैशाली जिले में रविवार को तड़के सीमांचल एक्सप्रेस के बोगियों के पटरी से उतर जाने से फंसे इस ट्रेन के करीब 1500 यात्री पटना के पास स्थित दानापुर स्टेशन से एक विशेष ट्रेन से दिल्ली रवाना हुए। जोगबनी-आनंद विहार सीमांचल एक्सप्रेस की 11 बोगियां वैशाली जिले में तड़के चार बजे पटरी से उतर गई थी। दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई। पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी (सीपीआरओ) राजेश कुमार ने कहा, ‘‘ऐसे यात्री जो सहदेई बुजुर्ग में फंसे हुए थे और आगे यात्रा करने की स्थिति में थे उन्हें रेलवे

from Bihar News: बिहार न्यूज़, Bihar News in Hindi, बिहार समाचार, Bihar Samachar, बिहार खबर, Latest Bihar News | Navbharat Times http://bit.ly/2WGM3d5

No comments