Breaking News

घायल जैकब मार्टिन के लिए केएल राहुल ने भी बढ़ाया मदद का हाथ...

करण जौहर के शो खॉफी विद करण में अपनी बदजुबानी के चलते आलोचनाओं के घेरे में आए क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और केएल राहुल पर लगा सस्पेंशन तो अस्थायी तौर पर हट  गया है और क्रिकेट के मैदन पर उनकी वापसी भी हो गई है लेकिन समाज की नजरों में गिरी इज्जत को फिर से हासिल करने के लिए इन दोनों खिलाड़ियों ने कदम उठाना शुरू कर दिया है. साल भर पहले बॉल टेंपरिंग के मसले पर फंसे ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटरों ने जिस तरह से सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने और कैंसर जैसे जानलेवा बीमारी से लड़ रहे लोगों को आर्थिक मदद देने जैसे काम किए के वैसे ही कदम अब इन दोनों खिलाड़ियों ने उठाए हैं. मुंबई मिरर की खबर है कि केएल राहुल ने रोड एक्सीडेंट के बाद अस्पताल में मौत से जूझ रहे पूर्व क्रिकेटर जैकब मार्टिन की मदद के लिए भारी रकम दी है. हालांकि इस रकम का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन जैकब के परिवार ने पुष्टि की है कि उन्हें जितनी भी मदद मिली है उनमें से सबसे अधिक मदद केएल राहुल ने ही की है. इससे पहले हार्दिक पांड्या के भाई क्रुणाल पांड्या ने भी मदद के लिए ब्लैंक चेक जारी किया था. पांड्या और केएस राहुल पर बीसीसीआई ने पांबंदी लगा कर उनक खिलाफ जांच बिठा दी थी  लेकिन उनकी सजा तय करने वाले लोकपाल की नियुक्ति में होने वाली देरी के चलते उनका सस्पेंशन अस्थायी तौर पर हटा दिया गया. पांड्या टीम इंडिया के साथ न्यूजीलैंड में हैं जबकि केएल राहुल इंडिया ए के साथ इंग्लैंड लॉयंस के साथ मुकाबला खेल रहे हैं.

from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2Ge0tMK

No comments