Breaking News

आयुष्मान खुराना के बारे में कार्तिक ने की ऐसी बात, छिड़ सकता है कोल्ड वॉर

करण जौहर ने अपने शो ‘कॉफी विद करण 6’ से कार्तिक और कृति वाले एपिसोड का नया प्रोमो लोगों के सामने पेश किया है. प्रोमो सामने आते ही ये चर्चा में भी आ गया है. दरअसल, कार्तिक आर्यन इस दौरान आयुष्मान खुराना के लिए कुछ ऐसा कह गए जिसकी लगातार चर्चा हो रही है. कार्तिक ने आयुष्मान के बारे में कहा ऐसा ‘कॉफी विद करण 6’ में कार्तिक आर्यन अपनी को-स्टार कृति सैनन के साथ हाल ही में पहुंचे थे जिसका प्रोमो करण ने सोशल मीडिया पर जारी किया है. इस प्रोमो में कार्तिक आर्यन कहते हुए नजर आ रहे हैं कि वो ‘अंधाधुन’ को आय़ुष्मान खुराना से बेहतर कर सकते थे. लेकिन कार्तिक ने ऐसा क्यों कहा ये तो हम नहीं जानते, ये एपिसोड आने के बाद ही पता चल पाएगा. लेकिन कार्तिक के ऐसा कहने के बाद आयुष्मान क्या कहते हैं, ये देखना होगा. हर्षवर्धन को ऑफर हुई थी ‘अंधाधुन’ आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, आयुष्मान खुराना से पहले ‘अंधाधुन’ हर्षवर्धन कपूर को ऑफर हुई थी, जिन्होंने किसी वजह से इस फिल्म को करने से इनकार कर दिया था. हर्षवर्धन ने इस बात का खुलासा भी करण के शो पर ही किया था, जो बेहद ही चौंकाने वाला था.

from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2t93IMA

No comments