मलिंगा की पत्नी के चलते श्रीलंका के ड्रेसिंग रूम में बन चुका है तनाव का माहौल
श्रीलंका की टीम के हालात इन दिनों ठीक नहीं चल रहे हैं. मैदान पर और मैदान के बाहर दोनों ही जगह श्रीलंका की टीम विवादों से घिरी है. मैदान पर टीम एक जीत के लिए तरस रही है ना तो विदेश में ना ही अपनी जमीन पर उसे जीत हासिल हो रही है. अब खबरें आ रही है कि ड्रेसिंग रूम में भी सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. तिसारा परेरा और नए टी20 कप्तान मलिंगा आपस में बातचीत नहीं कर रहे हैं. इसकी वजह मलिंगा की पत्नी को बताया जा रहा है. हाल ही में श्रीलंका के ऑलराउंडर तिसारा परेरा की वनडे और टी20 कप्तान लसिथ मलिंगा की पत्नी से बहसबाजी हो गई. ये बवाल मलिंगा की पत्नी की ओर से सोशल मीडिया पर किए गए एक कमेंट से पैदा हुआ. हाल ही में श्रीलंका की वनडे और टी-20 टीम के कप्तान बनाए गए मलिंगा की पत्नी ने सोशल मीडिया के जरिए थिसारा पर आरोप लगाया कि श्रीलंका की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में अपनी जगह बरकरार रखने के लिए श्रीलंका के खेल मंत्री से मिले थे. थिसारा ने भी बचाव के लिए सोशल मीडिया का रुख अपनाया और उन्होंने फेसबुक पर अपना 2018 में एकदिवसीय क्रिकेट में प्रदर्शन को सामने रखा. उन्होंने इसे बेहतरीन करार दिया. परेरा ने श्रीलंका क्रिकेट के अधिकारी एश्ले डिसिल्वा को भी खत लिखा, जिसमें उन्होंने लिखा कि इस तरह की बात जब टीम के कप्तान की पत्नी की ओर से की जाती है तो आम जनता उसी पर यकीन करेगी और उनको विश्वास न करने से रोकना बेहद कठिन है. इस खत में थिसारा ने ये भी लिखा कि कप्तान की पत्नी की इस तरह की टिप्पणी के बाद ड्रेसिंग रूम में माहौल पहले जैसा नहीं रहा. खिलाड़ियों का व्यवहार बदल गया है श्रीलंका के क्रिकेट खिलाड़ी थिसारा परेरा ने तो यह तक कह दिया है कि श्रीलंकाई टीम पूरे देश के लिए मजाक बन गई है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हालात कितने गंभीर हैं. श्रीलंकाई टीम हाल ही में कई सीरीज हारी है. वो ना घर पर जीत पा रही है और ना ही उसे विदेश में कामयाबी मिल पा रही है. न्यूजीलैंड में वनडे, टी20 सीरीज हारने के बाद वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पहला मैच भी हार चुकी है. ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट 1 फरवरी से शुरू होगा
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2To9PZa
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2To9PZa
No comments