Breaking News

तलाक की खबरों को लेकर पहली बार रिद्धि डोगरा और राकेश बापट ने तोड़ी चुप्पी

टीवी के सबसे खूबसूरत कपल में से एक रिद्धि डोगरा और राकेश बापट के अलगाव की खबरों ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है। स्पॉटबॉय.कॉम की खबर के मुताबिक शादी के 7 साल बाद रिद्धि डोगरा और राकेश बापट के रिश्ते में खटास आ चुकी हैं। ये दोनों में अब एक साथ नहीं रहना चाहते। ये तक बताया जा रहा है कि रिद्धि राकेश से अलग रहती हैं। मामला इस कदर बिगड़ चुका है कि ये दोनों तलाक लेने तक की सोच रहे हैं। स्पॉटबॉय.कॉम ने इस खबर के बाद जब राकेश और रिद्धि डोगरा से बात की दोनों ने कुछ भी कहने से इंकार किया था। अब रिद्धि और राकेश ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है। रिद्धि ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में कहा है कि, 'हां हम अलग रह रहे हैं। ये फैसला हमने मिलकर लिया है और हम एक दूसरे के परिवार का सम्मान और ख्याल रखते हैं। हम दोनों अच्छे दोस्त है। लेकिन हमारी दोस्ती नहीं टूटेगी। आप सभी के प्यार के लिए तहेदिल से शुक्रिया।' वहीं राकेश ने भी टीओआई को दिए गए इंटरव्यू में कहा है कि, 'हां मैंने और रिद्धी ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला लिया है। हमारे अलग होने की कोई वजह नहीं है। कभी-कभी भावनाएं मिल नहीं पाती। हम अब भी एक दूसरे से प्यार करते है और हमारे लिए सिर्फ प्यार की परिभाषा बदली है।'

from Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi http://bit.ly/2WKcPBj

No comments