Breaking News

अब नहीं बनेगा ‘हिंदी मीडियम’ का सीक्वल, अगले एक साल तक आराम करेंगे इरफान खान

हाल ही में इरफान खान लंदन से अपना इलाज करवा कर लौटे हैं. इसके बाद ही ये खबर भी तेज होने लगी कि इरफान ‘हिंदी मीडियम’ के सीक्वल में नजर आएंगे. लेकिन अब खबरें ऐसी आ रही हैं कि इस पर पूर्णविराम लग गया है. अब इस फिल्म की शूटिंग नहीं होगी. ‘हिंदी मीडियम’ का नहीं बनेगा सीक्वल इरफान खान जब से भारत वापस आए हैं ‘हिंदी मीडियम 2’ को लेकर कुछ ज्यादा ही खबरें सामने आ रही हैं. लेकिन अब इरफान के एक करीबी दोस्त ने ये खुलासा किया है कि वो फिलहाल कोई भी फिल्म नहीं कर रहे हैं. उनकी बीमारी अभी तक पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है. डॉक्टर ने फिलहाल उन्हें भरपूर आराम करने की सलाह दी है. उनकी सेहत बहुत धीमी गति से रिकवर हो रही है. उनको पूरी तरह से सेहतमंद होने के लिए अभी कम से कम एक साल और लगेंगे. अगले साल तक वो किसी फिल्म से जुड़ते हुए शूटिंग शुरू कर सकते हैं. राधिका मदान की हुई थी एंट्री आपको बता दें कि, हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि इस फिल्म में राधिका मदान की एंट्री हो गई है. वो इस फिल्म में इरफान खान की बड़ी हो चुकी बेटी का रोल निभाएंगी लेकिन अब जो खबरें सामने आ रही हैं, उसने पहले की सारी खबरों पर विराम लगा दिया है.

from Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi http://bit.ly/2V6sj0P

No comments