Breaking News

राहुल द्रविड़ की कामयाबी से सीख लेगा पाकिस्तान, जूनियर टीम को मिलेगा नया कोच

राहुल द्रविड़ (rahul dravid) के जूनियर टीम का कोच बनने से भारतीय क्रिकेट को मिली कामयाबी सभी ने देखी और अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इससे सीख लेकर अपने पूर्व खिलाड़ियों को विभिन्न आयुवर्ग की टीमों का कोच और मैनेजर बनाने की सोच रहा है. समझा जाता है कि पूर्व कप्तान युनुस खान को अंडर 19 टीम का कोच और मैनेजर बनाने पर विचार किया जा रहा है. पिछले साल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले यूनिस ने टेस्ट में 10000 रन बनाए हैं. उन्होंने कहा था कि अपना कार्यक्रम लागू करने की पूरी छूट मिलने पर वह जूनियर टीम के कोच बन सकते हैं. पीसीबी अध्यक्ष एहसान मनी ने कहा ,‘ऑस्ट्रेलिया ने रोडने मार्श, एलेन बार्डर और रिकी पोंटिंग जैसे खिलाड़ियों की सेवायें ली. भारत ने भी राहुल द्रविड़ को अंडर 19 टीम की जिम्मेदारी सौंपी और नतीजे अच्छे रहे.’ द्रविड़ के कोच रहते भारतीय अंडर 19 टीम ने पिछले साल विश्व कप जीता. मनी ने लाहौर में पत्रकारों से कहा कि बोर्ड ने युवाओं के साथ काम करने के लिए पूर्व सीनियर खिलाड़ियों की सेवायें लेने का फैसला किया है. उन्होंने कहा ,‘हमें अपने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में तैयार करना होगा. वे देश की नुमाइंदगी करते हैं. हमें विदेशी कोचों के साथ भारत की तरह अपने कोचों को भी लगाना होगा.’

from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2SLkobx

No comments