रालोसपा के बिहार बंद का मिलाजुला असर रहा
पटना, चार फरवरी (भाषा) शिक्षा में सुधार सहित अपनी 25 सूत्री मांगों को लेकर रालोसपा की ओर से किए गए प्रदर्शन में पुलिस लाठीचार्ज के कारण पार्टी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा सहित अन्य कार्यकर्ताओं के घायल होने के विरोध में सोमवार को रालोसपा द्वारा आयोजित बिहार बंद का मिलाजुला असर रहा। इस बंद को महागठबंधन का समर्थन प्राप्त था। राजधानी पटना में रालोसपा कार्यकर्ताओं को राजद एवं कांग्रेस का सक्रिय समर्थन मिला। राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे एवं कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य अखिलेश प्रसाद सिंह रालोसपा द्वारा डाक बंगले चौराहे पर आयोजित धरने पर बैठे।
from Bihar News: बिहार न्यूज़, Bihar News in Hindi, बिहार समाचार, Bihar Samachar, बिहार खबर, Latest Bihar News | Navbharat Times http://bit.ly/2SwJ2wm
from Bihar News: बिहार न्यूज़, Bihar News in Hindi, बिहार समाचार, Bihar Samachar, बिहार खबर, Latest Bihar News | Navbharat Times http://bit.ly/2SwJ2wm
No comments