सरफराज खान के पिता ने एमसीए से की अपील, हटा दें बेटे पर से तीन साल का बैन
सरफराज खान उन खिलाड़ियों में से है जिन्होंने कम उम्र में बहुत नाम कमाया था. रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के लिए खेलते हुए सरफराज ने कई यादगार पारियां खेली. खुद विराट कोहली उनकी कई बार तारीफ कर चुके हैं. अब सरफराज खान के पिता ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन से अपने बेटे पर से तीन साल का बैन हटाने की अपील की है. यह बैन सरफराज पर नहीं बल्कि उनके छोटे भाई मुशीर पर लगा है. मुंबई अंडर-16 के कप्तान मुशीर खान पर मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने तीन साल का प्रतिबंध लगाया है. मुशीर खान पर ये प्रतिबंध आपत्तिजनक बर्ताव के चलते लगाया गया है. पिछले साल दिसंबर में अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी के दौरान मुशीर खान ने अपने एक टीम मेट क साथ मारपीट की थी. मुशीर के इस व्यवहार पर एमसीए ने कड़ा एक्शन लिया और युवा क्रिकेटर पर तीन साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया. अब इस मामले में मुशीर के पिता नौशाद खान सामने आए हैं. नौशाद खान ने मंगलवार को एमसीए को पत्र लिखकर मुशीर की से बैन हटाने की अपील की है. नौशाद ने एमसीए से भावुक अपील करते हुए कहा कि या तो मुशीर पर लगा बैन हटा दिया जाए या फिर इसे तीन साल से घटाकर कुछ मैचों के लिए कर दिया जाए. उन्होंने कहा कि इतने लंबे प्रतिबंध से मुशीर का क्रिकेट करियर प्रभावित हो सकता है, जबकि उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. नौशाद खान ने एमसीए को जानकारी देते हुए बताया की घटना के बाद वह अपने बेटे को मनोवैज्ञानिक के पास लेकर गए थे. उन्होंने एमसीए को ध्यान दिलाया कि सलाह के बाद मुशीर ने अपनी गलती के लिए लिखित माफी जमा की है. मुशीर खान सरफराज खान के छोटे भाई हैं. सरफराज अंडर-19 टीम में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंज बेंगलुरु के लिए भी खेल चुके हैं. विराट उन्हें बेहद टैलेंटेड खिलाड़ी मानते हैं, उनकी एक पारी देख विराट ने उन्हें झुककर सलाम भी किया था. वहीं मुशीर खान के खेलने पर 2022 तक बैन लगाया गया है.
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2RZ397h
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2RZ397h
No comments