प्रियंका गांधी को मध्य प्रदेश की राजनीति में क्यों लाना चाहती हैं महिलाएं
लोकसभा चुनावों में बीजेपी को टक्कर देने के लिए मध्य प्रदेश के भोपाल में प्रियंका वाड्रा के लिए मांग उठ रही है. दरअसल महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में मध्यप्रदेश कांग्रेस की महिला पदाधिकारियों ने मांग की है यूपी के साथ-साथ मध्य प्रदेश की राजनीति में भी प्रियंका की एंट्री होनी चाहिए और मध्य प्रदेश में भी प्रियंका की सभाएं आयोजित होनी चाहिए. डोर टू डोर प्रचार करेंगी महिला कार्यकर्ताएं महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रियंका के आने से महिलाओं मे ऊर्जा का संचार होगा. वहीं बैठक में राहुल गांधी की भोपाल में हो रही आगामी रैली को भी लेकर चर्चा हुई. इसी के साथ ये भी तय किया गया कि आगामी लोकसभा में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता डोर टू डोर प्रचार करेंगी. इससे पहले कुछ दिनों पहले भी भोपाल में प्रियंका गांधी के पोस्टर लगाए गए थे, जिसमें उन्हें भोपाल लोकसभा सीट से टिकट दिए जाने की मांग की गई थी. उस पोस्टर में खास बात यह थी कि उसमें राहुल गांधी, सोनिया गांधी, राजीव गांधी के साथ संजय गांधी का भी फोटो लगा हुआ था. पहले भी उठ चुकी है मांग ऐसा पहली बार नहीं है जब एमपी में प्रियंका की डिमांड बढ़ी हो. इससे पहले भी प्रियंका गांधी को मध्यप्रदेश से लोकसभा चुनाव लड़ाने की मांग उठ रही थी. कांग्रेस के एक धड़े का मानना है कि अगर विधानसभा चुनाव के प्रदर्शन को लोकसभा चुनाव में भी देखना है तो मध्यप्रदेश में प्रियंका गांधी का आना जरूरी है. मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव का गणित 29 सीटों का है, जिसमें से अभी 26 सीटें बीजेपी के पास हैं जबकि कांग्रेस के पास केवल 3 सीटें हैं. ऐसे में अगर कांग्रेस बीजेपी को शिकस्त देना चाहती है तो ये ज़रुरी है कि कोई करिश्माई चेहरे की एमपी में एंट्री करे
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2WHwHon
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2WHwHon
No comments