मार्शमेलो पहुंचे बॉलीवुड - प्रीतम के साथ ग्लोबल स्टार पावर के नए युग का हुआ शुभारंभ
इलेक्ट्रॉनिक डांस म्युजिक डीजे-प्रोड्यूसर मार्शमेलो और बॉलीवुड के सर्वाधिक लोकप्रिय संगीतकार प्रीतम आज मिलकर तैयार किया गया ट्रैक "बीबा" जारी कर रहे हैं. स्वतंत्र कलाकारों के लिए जीओ सावन के इन-हाउस संगीत लेबल, आर्टिस्ट ओरिजिनल (एओ) के नवीनतम रिलीज के रूप में, "BIBA" मार्शमेलो और प्रीतम का पहला प्रोजेक्ट है. अब दुनिया भर में स्ट्रीमिंग के लिए के लिए तैयार "बीबा", तेजी से लोकप्रिय होते हुए बहुसांस्कृतिक संगीत उद्योग का प्रतिनिधित्व करता है जो सीमाओं के पार शैलियों, भाषाओं और स्टार पावर को एक साथ लाता है. मूड को बेहतर बना देने वाला यह रोमांटिक ट्रैक, मार्शमेलो के आज के दौर की विश्व स्तरीय कला के साथ बॉलीवुड की शुद्ध भावना और आनंद को जोड़ता है जो दुनिया भर के लोगों में बेहद लोकप्रिय है. ट्रैक में भारत-न्यूजीलैंड की कलाकार और यूट्यूब की शख्सीयत शर्ली सेतिया भी शामिल हैं. सोशल मीडिया पर 2 करोड़ से अधिक प्रशंसकों वाले मार्शमेलो, 2016 में अपने सिंगल एलबम “अलोन” के आने बाद से लगातार दुनिया में डांस की सूची में सबसे ऊपर हैं. “अलोन” को यूट्यूब पर 1 अरब लोगों ने देखा है. बैस्टिल के साथ आया उनका नवीनतम सिंगल एलबम "हैपियर" दुनिया भर के चार्ट्स में शीर्ष पर रहा, जिसका कम्यूलेटिव स्ट्रीम एक अरब के करीब था. इसके अलावा, जहां उनका सिग्नेचर काफी चर्चित रहा, वहीं उनकी निर्विवाद प्रतिभा और रहस्यमय प्रोफाइल ने उन्हें अपने एल्बम जॉयटाइम के लिए यू.एस. डांस चार्ट में नंबर 5 पर पहुंचा दिया, और जॉयटाइम के साथ मार्शमेलो 2018 में नंबर 1 पर पहुंच गये. मार्शमेलो ने कहा कि “मैं कुछ साल पहले पहली बार भारत गया था और मुझे इसकी कोई भनक नहीं थी कि यह मुझे कितना बदल देगा. भारत के लोगों में उल्लेखनीय प्रेम, शक्ति और करुणा है. मुझे भारत में जितना सराहा गया और जितना प्यार मिला, उतना कहीं भी नहीं मिला. और उसी क्षण से भारत मेरी पसंदीदा जगहों में से एक बन गया है. इसके अलावा, मैं हमेशा संस्कृति के लिए कुछ करना चाहता था. जब मैं प्रीतम के साथ जुड़ा, तो मैंने उनसे कहा कि हमें एक साथ कुछ मजेदार करना है, कुछ ऐसा करना है जो किसी को भी उठकर डांस करने पर बाध्य कर दे और मुझे लगता है कि बीबा पूरी तरह वैसा ही है. मैं इसे दुनिया को सुनाने के लिए उत्साहित हूं!" "बीबा" पूरी तरह से हिंदी में है, जिसे मार्शमेलो की अब तक की सबसे बड़े अंतर-सांस्कृतिक प्रोजेक्ट के रूप में देखा जा सकता है. उनके सहयोगी बॉलीवुड के सबसे सफल संगीतकार हैं, जिन्होंने 100 से अधिक भारतीय फिल्मों के लिए संगीत दिया है. और लोकप्रिय संगीत की समझ रखने वाले, जीओ सावन ने प्रीतम को ट्रैक के लिए एक स्वाभाविक कलाकार के रूप में देखा. "बीबा" के लिए, प्रीतम ने संगीत शैली के साथ प्रयोग किया और पूरी तरह से नई ध्वनियों का सृजन किया. प्रीतम ने कहा कि "मार्शमेलो की टीम और मैं ऐसे संगीत के लिए सहयोग करना चाहते थे, जो बहुत लोकप्रिय हो, लेकिन उसमें भारतीय स्पर्श बना रहे. हम कुछ ऐसा बनाना चाहते थे जो शादियों में बज सके. मुझे उनके साथ 'बीबा' के लिए काम करने में मजा आया और मैं अपने अनुभव से जानता हूं कि वह क्यों सबसे बड़ा संगीतकार हैं.”
from Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi http://bit.ly/2DXNsVb
from Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi http://bit.ly/2DXNsVb
No comments