Breaking News

अमित शाह ने लगाई कुंभ के संगम में डुबकी, राम मंदिर पर कर सकते हैं संतों के साथ चर्चा

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बुधवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं. इस दौरान वो प्रयागराज में आयोजित कुंभ मेले में भी पहुंचे, जहां साधु संतों ने उनका भव्य तरीके से स्वागत किया. इसके बाद अमित शाह ने संगम में डुबकी भी लगाई. बताया जा रहा है कि इसके बाद अमित शाह संतों के साथ भोजन भी करेंगे. #WATCH: BJP President Amit Shah, CM Yogi Adityanath and other leaders take holy dip at #KumbhMela in Prayagraj. pic.twitter.com/3mfg9AllFx — ANI UP (@ANINewsUP) February 13, 2019 BJP President Amit Shah and Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath perform 'aarti' at Triveni Sangam in Prayagraj. #KumbhMela2019 pic.twitter.com/Pl1JXddFP3— ANI UP (@ANINewsUP) February 13, 2019 बताया ये भी जे रहा है कि संगम में डुबकी लगाने के बाद अमित शाह अक्षयवट और सरस्वती कूप के भी दर्शन करेंगे. इसके बाद बीजेपी अध्यक्ष प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में भी पूजा-अर्चना करेंगे. इसके बाद वे सेक्टर 15 स्थित पुरी शंकराचार्य के आश्रम भी जाएंगे और संतों के साथ कई विषयों पर चर्चा करेंगे. अमित शाह जूना अखाड़ा, निरंजनी अखाडा, निर्मोही अखाड़ा और बड़ा उदासीन अखाड़ा भी जाएंगे और संतों के साथ मुलाकात करेंगे. इसके बाद वे गुरु शारनंद आश्रम जाएंगे. बीजेपी अध्यक्ष की प्रयागराज में संतों से मुलाकात का राजनीतिक कारण भी है. दरअसल पिछले कुछ दिनों से संत समाज लगातार राम मंदिर का जिक्र कर रही है. ऐसे में शाह की इस मुलाकात में राम मंदिर भी चर्चा का मुख्य बिंदू हो सकता है. इससे पहले उत्तर प्रेदश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कुंभ पहुंचकर संगम में डुबकी लगाई थी. इस दौरान उन्होंने कैबिनेट बैठक भी की थी.

from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2DxIVY5

No comments