Breaking News

इंग्लैंड को हराने वाली कैरेबियाई टीम को आईसीसी ने दिया झटका, कप्तान को किया निलंबित

इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के बाद आईसीसी ने वेस्टइंडीज को करारा झटका दिया है. तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे चल रही कैरेबियाई टीम की कोशिश इंग्लिश टीम पर क्लीन स्विप करने की है, लेकिन उससे पहले ही उनके कप्तान जेसन होल्डर को आईसीसी ने एक मैच के लिए निलंबित कर दिया है. इसका मतलब होल्हर सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में मैदान पर नहीं उतर पाएंगे. होल्डर को एंटिगा में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में धीमी ओवर गति का दोषी पाया गया है. होल्डर पर निलंबन लगने के बाद अब क्रेग ब्रेथवेट आखिरी मैच में टीम की कमान संभाल सकते हैं. तीसरा और अंतिम मैचं सेंट लुसिया में शनिवार से खेला जाएगा. ब्रेथवेट के पास कुछ मैचों में टीम की कमान संभालने का अनुभव है. उन्होंने पिछले साल बांग्लादेश दौरे पर दो मैचों में कैरेबियाई टीम की कमान संभाली थी. कैरेबियाई टीम ने इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट मैच मैच में 10 विकेट से बड़े अंतर से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 20 अजेय बढ़ा ली है. वेस्टइंडीज ने पहला मैच भी बड़े अंतर से जीता था. उन्होंने इंग्लैंड को पहले टेस्ट में 381 रन से हराया था. इंग्लैंड पर कैरेबियाई टीम की जीत काफी खास है. पिछले कुछ समय से वेस्टइंडीज टीम के गिरते प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड जैसी बड़ी टीम पर ऐसी जीत मिलने से टीम का उत्साह भी बढ़ा है. 2009 के बाद इंग्लैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज की यह पहली सीरीज जीत है.

from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2DhfcCL

No comments