Breaking News

BJP की विचारधारा काफी खतरनाक, इसे हटाना बहुत जरूरी: मीरा कुमार

लोकसभा के पूर्व स्पीकर और कांग्रेस नेता मीरा कुमार ने बुधवार को कहा कि महागठबंधन आने वाले समय में भाजपा और एनडीए को चुनौती देगा. क्योंकि भाजपा और एनडीए की जो विचारधारा है, वह देश के लोगों को विभाजित करने वाली है. ऐसी विचारधारा देश के लिए काफी खतरनाक है. इसलिए ऐसे विचारधारा वाली पार्टी को सरकार से हटाना बहुत ही जरूरी है. उन्होंने सासाराम में रोड शो के दौरान ये बातें कहीं. मीरा कुमार की माने तो महागठबंधन मजबूती से आगे बढ़ रहा है. वह आगामी दिनों में भाजपा और एनडीए को कड़ी चुनौती देने जा रहा है. रिपोर्ट- अजीत कुमार

from Latest News बिहार News18 हिंदी https://ift.tt/2DYkhzV

No comments