Breaking News

Bharat: फिल्म की शूटिंग के दौरान जख्मी हुईं कैटरीना, बैसाखी के सहारे चलने को हैं मजबूर

सलमान खान और कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग में बिजी हैं. इस फिल्म से जुड़ी कोई न कोई खबर सामने आती ही रहती है. एक बार फिर से फिल्म से जुड़ी एक खबर सामने आई है लेकिन थोड़ी बुरी है. कैटरीना कैफ इस बार बुरी तरह जख्मी हो गई हैं. जख्मी हो गई हैं कैटरीना कैफ ‘भारत’ की शूटिंग के बीच एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें कैटरीना कैफ बैसाखी के सहारे खड़ी नजर आ रही हैं. उनके पैर में गंभीर चोट लगी है. सामने आई तस्वीर में कैटरीना कैफ के साथ फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर भी नजर आ रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, कैटरीना को ये चोट फिल्म की शूटिंग के दौरान लगी है. एक्शन सीन करने के दौरान कैटरीना जख्मी हो गईं और उनके पैर में चोट आ गई है. ईद के मौके पर होगी फिल्म रिलीज आपको बता दें कि, सलमान खान और कैटरीना कैफ की आने वाली ये फिल्म ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी. इस फिल्म के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग इन दिनों मुंबई में ही हो रही है. फिल्म में इन दोनों के अलावा जैकी श्रॉफ, तब्बू, सुनील ग्रोवर, दिशा पटानी और नोरा फतेही भी नजर आएंगे.

from Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi http://bit.ly/2TQLATG

No comments