Breaking News

Bharat: फिल्म के सेट से घर नहीं जाना चाहते सलमान खान, लेकिन क्यों?

सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग में जोरों-शोरों से जुटे हुए हैं. इस फिल्म में सलमान पांच अलग-अलग अवतारों में नजर आएंगे. इस फिल्म के अब तक टीजर भी आ चुके हैं, जिन्हें दर्शकों ने बेहद पसंद किया है. लेकिन अब फिल्म से जुड़ी एक और खास जानकारी सामने आ रही है. फिल्म सिटी में बनाया गया जिम सलमान खान इन दिनों फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग में बिजी हैं. लेकिन एक जानकारी फिल्म से जुड़ी हुई सामने आ रही है. दरअसल, मुंबई के फिल्म सिटी स्थित सेट पर सलमान खान के लिए 10 हजार स्क्वायर फीट का एक जिम बनाया गया है. ये जिम खास तौर से सलमान के लिए ही बनाया गया है. लेकिन इसी के साथ खबर ये भी आ रही है कि सलमान इसी जिम में रह रहे हैं. कहा जा रहा है कि सलमान रोज बांद्रा तक आना-जाना नहीं चाहते इसीलिए वो फिल्म के सेट पर बनाए गए जिम में ही रह रहे हैं. फिल्म का आखिरी शेड्यूल है आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, सलमान खान की इस फिल्म की शूटिंग का अब आखिरी शेड्यूल चल रहा है. सलमान खान ये नहीं चाहते कि फिल्म को लेकर किसी भी तरह की कोई देरी हो इसीलिए वो फिल्म को जल्द से जल्द पूरा करने में जुटे हुए हैं.

from Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi http://bit.ly/2TBYuVu

No comments