Breaking News

Bharat: फिल्म के एक सीन के लिए खर्च किए जाएंगे 10 करोड़ रुपए, ऐसी जानकारी आई सामने

सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘भारत’ काफी दिनों से चर्चा में हैं. इस फिल्म के लिए दर्शकों में भी काफी क्रेज है. ये फिल्म इसी साल ईद के मौके पर रिलीज होगी. लेकिन अब फिल्म से जुड़ी हुई एक और अहम जानकारी सामने आ रही है, जो आपको चौंका देगी. जल जाएगा 10 करोड़ का सेट मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट की मानें तो सलमान खान की ये फिल्म केवल हिंदी ही नहीं बल्कि तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज होने वाली है. मेकर्स इन दिनों फिल्म को दूसरी भाषाओं में डबिंग कराने के लिए वॉयस ओवर आर्टिस्ट्स की तलाश में हैं. साथ ही ये भी खबर आ रही है कि फिल्म के क्लाइमेक्स के लिए मेकर्स ने मुंबई के फिल्म सिटी में एक बड़ा सेट लगाया है. ये सेट दिल्ली का लुक देगा. इस सेट की कीमत 10 करोड़ रुपए है. सूत्र ने मुंबई मिरर को बताया है कि, ‘इस सेट की कीमत 10 करोड़ रुपए है लेकिन इसे क्लाइमेक्स में तबाह किया जाएगा.’ 14 फरवरी को होगा अहम सीन शूट सूत्र ने आगे बताया कि, ‘वैलेंटाइन्स डे के मौके पर फिल्म की पूरी टीम सेट पर ही होगी और इस दौरान एक अहम सीन शूट किया जाएगा. 14 फरवरी को सलमान के साथ कैटरीना, तब्बू, जैकी श्रॉफ, सुनील ग्रोवर सेट पर होंगे और एक ड्रामेटिक सीन शूट होगा. सलमान और कैटरीना ने हाल ही में एक भव्य शादी के गाने को शूट किया है जो सलमान-दिशा के गाने के बाद दूसरा बड़ा गाना होगा.’

from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2X2EYTY

No comments