Aus vs SL: पैट कमिंस की बाउंसर से करुणारत्ने को लगी चोट, अस्पताल में हुए भर्ती
ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने सबको सकते में डाल दिया. मैच के दूसरे दिन पैट कमिंस की गेंद पर दिमुथ करुणारत्ने को हेल्मट के पीछे बॉल लग गई जिसके बाद वह जमीन पर गिर पड़े. श्रीलंका की पहली पारी का 31वां ओवर करने आए पैट कमिंस की गेंद की रफ्तार 142 किमी प्रति घंटे की थी. बॉल करुणारत्ने को गर्दन से थोड़ी उपर के हिस्से पर लगी लेकिन उसके तुरंत बाद वह जमीन पर गिर गए. हालांकि वह बेहोश नहीं हुए. फौरन ही मेडिकल स्टाफ ग्राउंड पर पहुंचा और करुणारत्ने की हालत का जायजा लिया. वह लगातार मेडिकल स्टाफ से हाथ के इशारों से बात कर रहे थे. हालांकि जब मेडिकल स्टाफ को लगा कि चोट ज्यादा गंभीर हो सकती है तो स्ट्रेचर पर लिटाकर उन्हें ग्राउंड से बाहर ले जाया गया. तुरंत एंबुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया. इसके बाद पुष्टि की गई कि वह खतरे से बाहर हैं. जिस वक्त यह हादसा हुआ करुणारत्ने 84 गेंदों पर 46 रन बनाकर खेल रहे थे. A poignant moment at the Manuka Oval, with Karunaratne being stretchered off to the crowd giving a generous standing ovation #AUSvSL #AUSvsSL pic.twitter.com/hrQTVclN5M — Vijay Arumugam (@vijayarumugam) February 2, 2019
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2TrtmrJ
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2TrtmrJ
No comments