Breaking News

किसानों की सरकारी मदद पर AAP का तंज, 'प्रधानमंत्री पानी पिलाओ, परिवार जिलाओ योजना'

आम आदमी पार्टी (आप) ने केन्द्रीय बजट में लघु एवं सीमांत किसानों को सालाना छह हजार रुपए देने की घोषणा को मोदी सरकार का किसानों के साथ एक और धोखा बताया. आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने शुक्रवार बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले पांच सालों से नौजवान और किसानों सहित सभी वर्गों के साथ छल कर रही मोदी सरकार ने किसानों को 500 रुपये प्रतिमाह देने की घोषणा कर किसानों की बदहाली का अपमान किया है. उन्होंने कहा कि देश की शहरी मध्यमवर्गीय आबादी का पेयजल का मासिक खर्च ही औसतन 600 रुपए है. ऐसे में दो हेक्टेयर से कम जमीन पर खेती करने वाले किसानों को महीने का पांच सौ रुपए देना, सरकारों की गलत नीतियों के कारण बदहाल हुए किसानों की लाचारी का भद्दा मजाक है. सिंह ने ट्वीटर पर भी कहा, 'एक बोतल साफ पानी की कीमत 20 रुपए, महीने का खर्च 600 रुपए और मोदी जी किसान परिवार को प्रतिमाह दे रहे हैं 500 रुपए.' उन्होंने किसानों को छह हजार रूपए देने की मोदी सरकार योजना को 'प्रधानमंत्री पानी पिलाओ, परिवार जिलाओ योजना' बताया. एक बोतल साफ़ पानी की क़ीमत 20 रु महीने का ख़र्च 600 रु मोदी जी किसान परिवार को प्रतिमाह दे रहे हैं 500 रु "प्रधानमंत्री पानी पिलाओ परिवार जिलाओ योजना" बजाओ ताली, मनाओ दिवाली — Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) February 1, 2019 वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने छोटे एवं सीमांत किसानों के लिए 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि' योजना शुरू की है, जिसके तहत दो हेक्टेयर तक के जोत वाले किसानों को प्रतिवर्ष छह हजार रुपए दिए जाएंगे.

from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2Uwty91

No comments