Breaking News

83: फिल्म में ये अभिनेता निभाएगा सुनील गावस्कर का रोल, कबीर खान ने लगाई मुहर

रणवीर सिंह बीते दिन वैलेंटाइन्स डे के मौके पर भी अपनी रिलीज हुई फिल्म ‘गली बॉय’ का प्रमोशन कर रहे थे. साथ ही वो इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘83’ की भी ट्रेनिंग ले रहे हैं. इस फिल्म में कई सारे कलाकारों की एंट्री अब तक हो चुकी है लेकिन इस टीम के एक और अहम खिलाड़ी के तौर पर एक और अभिनेता की एंट्री हुई है. ताहिर निभाएंगे सुनील गावस्कर का रोल कबीर खान की फिल्म ‘83’ में खिलाड़ियों की टीम बनाई जा रही है. अब तक इस फिल्म में कई कलाकारों की एंट्री हो चुकी है लेकिन अब एक और कलाकार की एंट्री फिल्म में हुई है. बता दें कि, सुनील गावस्कर के रोल के लिए ‘मर्दानी’ में विलेन की भूमिका निभाने वाले अभिनेता ताहिर राज भसीन को फाइनल कर लिया गया है. कबीर खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी घोषणा करते हुए लिखा कि, ‘ताहिर राज भसीन उर्फ असल लिटिल मास्टर के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं. सुनील गावस्कर अपनी टीम के सुपरस्टार रहे हैं. लिटिल मास्टर के रोल को निभाने के लिए मुझे एक ऐसे आर्टिस्ट की जरूरत थी जो उनके किरदार को बहुत ही गंभीरता से समझ सके. मेरे हिसाब से ताहिर ऐसे ही अभिनेता हैं.’ बॉलिंग करना सीख रहे हैं ताहिर ताहिर ने कहा कि, ‘इस समय मैं सुनील गावस्कर की तरह बॉलिंग करना सीख रहा हूं. उनसे मिलने के लिए बहुत ही ज्यादा उत्सुक हूं. हम हफ्ते में तीन दिन बैटिंग और बॉलिंग की प्रैक्टिस करते हैं और हर छोटी बात पर ध्यान देते हैं.’

from Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi http://bit.ly/2DBFWh6

No comments