शाहरुख के फैंस के लिए आई बुरी खबर, ‘डॉन 3’ को लेकर फरहान ने कही ये अहम बात
शाहरुख खान की बीते साल ही फिल्म ‘जीरो’ रिलीज हुई थी लेकिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया था. इस फिल्म के फ्लॉप होते ही फैंस तो निराश हुए ही लेकिन शाहरुख खुद भी निराश हो गए. हालांकि, इसके बाद भी कई ऐसी खबरें सामने आईं कि वो अपने फ्लॉप को हिट में बदलने के लिए ‘डॉन 3’ की शूटिंग जल्द ही शुरू करेंगे लेकिन लगता है कि अब उस पर भी ग्रहण लगने वाला है. फरहान ने खबरों को बताया झूठा सामने आ रही मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा कहा गया था कि शाहरुख खान जल्द ही फरहान अख्तर की ‘डॉन’ सीरीज की तीसरी फिल्म में जल्द नजर आ सकते हैं. इसी वजह से शाहरुख ने राकेश शर्मा की बायोपिक छोड़ दी लेकिन ताजा जानकारी ये सामने आ रही है कि फरहान ने इन सभी आ रही खबरों को झूठा बता दिया है. सुनने में आ रहा है कि फरहान आने वाले कई साल तक अपने कई प्रोजेक्ट्स में बिजी रहने वाले हैं और उनका कहना है कि वो ‘डॉन 3’ अभी नहीं बना रहे हैं. एक्टिंग को लेकर बिजी हैं फरहान आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, फरहान अख्तर अपनी एक्टिंग को लेकर इन दिनों कुछ ज्यादा ही बिजी चल रहे हैं. प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी ‘द स्काई इज पिंक’ आने वाली है तो राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म ‘तूफान’ में वो नजर आएंगे.
from Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi http://bit.ly/2HWaRdp
from Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi http://bit.ly/2HWaRdp
No comments