Breaking News

बिजली विभाग की लापरवाही से पोल पर काम करे रहे मिस्त्री की गई जान, 2 घायल

बिहार के पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां करंट लगने से एक मिस्त्री की मौत हो गई है. वहीं, दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. दोनों घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कहा जा रहा है कि बिजली विभाग की लापरवाही के चलते मिस्त्री की मौत हुई है. घटना दानापुर के गाभ तल इलाके का है. सुबह 4 बजे की मिस्त्री को करंट लगी है. बताया जा रहा है कि मिस्त्री द्वरा ब्रेक डाउन लिया गया था तभी अचानक पावर ग्रिड से बिजली सप्लाई कर दी गई. ऐसे में बिजली के खम्भे पर काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई . मृतक मिस्त्री का नाम नवी आलम है. वह दीघा इलाके का रहनेवाला था. रिपोर्ट- संजय कुमार

from Latest News बिहार News18 हिंदी http://bit.ly/2Bpb1Vh

No comments