Breaking News

सैयद मुश्‍ताक अली टी20: वापसी के लिए तैयार पृथ्‍वी शॉ, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हुए थे चोटिल

इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक जड़कर एंट्री करने वाले 18 साल के पृथ्‍वी शॉ पिछले कुछ समय में ही बुरे दौर से गुजर रहे हैं. वेस्‍टइंडीज के खिलाफ शॉ ने शतक लगाकर टेस्‍ट क्रिकेट में कदम रखा था, जिसके कारण उन्‍हें शिखर धवन पर वरीयता दी गई और ऑस्‍ट्रेलिया दौरे के लिए चुना गया. शॉ का सीनियर टीम के साथ यह पहला विदेशी दौरा था और टीम में अपनी एक अलग जगह बनाने के लिए भी सुनहरा मौका था, लेकिन एडिलेड टेस्‍ट शुरू होने से ठीक पहले वह चोटिल हो गए, जिसके बाद में वह अभी तक मैदान पर नहीं उतर पाए. हालांकि शॉ करीब तीन माह बाद ठीक हो चुके हैं और कुछ दिनों में मैदान पर वापसी करने वाले हैं. पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर के नेतृत्‍व वाली मुंबई क्रिकेट संघ की चयन समिति ने शॉ को सैयद मुश्‍ताक अली टी20 प्रतियोगिता के लिए टीम में शामिल किया है. चोट के बाद यह उनका पहला टूर्नामेंट होगा. मुंबई टीम की अगुआई अजिंक्‍य रहाणे को सौंपी गई हैं. टूर्नामेंट 21 से 28 फरवरी तक इंदौर में खेला जाएगा. रणजी ट्रॉफी में फ्लॉप रही मुंबई ने इस सीजन के शुरुआत में विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था. टीम: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर, धवल कुलकर्णी, सिद्धेश लाड, आदित्य तारे, सूर्य कुमार यादव, आकाश पारकर, एकनाथ केकर, धुरमिल मटकर, शम्स मुलानी, शुभम रंजन, तुषार देशपांडे और रोयस्टन डियाज.

from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2GxzHPs

No comments