वीजा फ्रॉड में फंसे 129 भारतीय छात्रों को भेजा जा सकता है वापस भारत, किया जाएगा ब्लैकलिस्ट
अमेरिका में वीजा फ्रॉड में फंसे 130 विदेशी छात्र, जिनमें से 129 भारतीय छात्र हैं, अब उनपर डिपोर्टेशन और ब्लैकलिस्टिंग का खतरा मंडरा रहा है. फर्जी विश्वविद्यालय फार्मिंगटन यूनिवर्सिटी में एमिशन लेकर अपना वीजा मेंटेन करने के आरोप में अमेरिकी इमिग्रेशन अधिकारियों ने इन्हें पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया था. न्यूज18 की खबर के मुताबिक, अब इन छात्रों को उनके देश वापस भेज दिया जाएगा. साथ ही उन्हें ब्लैकलिस्ट भी कर दिया जाएगा, जिससे वो अमेरिका की यात्रा नहीं कर पाएंगे. अगर उन्हें ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा तो वो कई सालों तक अमेरिकी वीजा हासिल नहीं कर पाएंगे. फार्मिंगटन यूनिवर्सिटी के साथ संबंध की वजह से उनके वीजा अप्लाई करने में पेचीदगियां आएंगी. बता दें कि पिछले हफ्ते अमेरिकी आव्रजन अधिकारियों ने एक फर्जी यूनिवर्सिटी फार्मिंगटन यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेकर अमेरिका में बने रहने के लिए अपना वीजा बढ़वा रहे कुछ छात्रों को गिरफ्तार किया है. एक फेडरल वकील ने इस मामले में आरोपपत्र दाखिल करते हुए बताया कि डेट्रॉयट के फार्मिंगटन हिल्स की यूनिवर्सिटी होमलैंड सिक्योिरिटी के तहत अंडरकवर तरीके से काम कर रही थी, ताकि इस तरह के इमिग्रेशन फ्रॉड को बाहर ले आया जा सके. प्रॉसिक्यूटर्स का कहना है कि छात्रों को पता था कि ये फर्जी विश्वविद्यालय है फिर भी वो अपने स्टूडेंट वीजा के तहत अमेरिका में बने रहने के लिए यहां एडमिशन ले रहे थे. सोमवार को भी स्टेट डिपार्टमेंट के एक प्रवक्ता की ओर से यही बात दोहराई गई. उन्होंने कहा, 'इस स्कीम में शामिल सभी लोगों को पता था कि फार्मिंगटन यूनिवर्सिटी फेक है और ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी तरह को कोई क्लास नहीं चलती, लेकिन अमेरिका में अवैध तरीके से बने रहने के लिए इन्होंने इसमें एडमिशन लिया.' भारत इस पूरे मामले पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं. भारत की ओर से 2 फरवरी को इन छात्रों के कॉन्सुलर एक्सेस की मांग की गई थी. भारत ने इन छात्रों की खैरियत की चिंता भी जताई थी. शनिवार को कॉन्सुलर ऑफिसर्स को 30 छात्रों से मिलने दिया गया था.
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2REY2E2
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2REY2E2
No comments