Breaking News

लोकसभा चुनावों के लिए पीएम मोदी ने कसी कमर, पांच दिनों में करेंगे 10 राज्यों का दौरा

लोकसभा चुनावों में बहुत ज्यादा दिन नहीं रह गए हैं. सभी विपक्षी पार्टियां अपनी चुनावी तैयारियां शुरू कर रही हैं. चुनावी रैलियों का सिलसिला भी शुरू हो चुका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अब तक दो-तीन राज्यों में रैली कर चुके हैं. इसी क्रम में पीएम अगले पांच दिनों में 10 राज्यों में दौरा करने वाले हैं. इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम मोदी 8 फरवरी से 12 तक उत्तर भारत के राज्यों से लेकर दक्षिण भारत के राज्यों का दौरा करेंगे. ये बीजेपी की चुनावी रैलियों का आह्वान है. 8 फरवरी इस दिन पीएम 3 राज्यों- छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और असम के दौरे पर रहेंगे. छत्तीसगढ़ में पीएम कोंडातराई में रैली करेंगे. इसके बाद वो पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जाएंगे. कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार से सीबीआई की पूछताछ पर ममता बनर्जी की ओर किए धरने और दोनों पार्टियों के बीच चल रहे विवाद के बीच यहां रैली करेंगे. ममता बनर्जी पर आरोप लग रहे हैं कि वो बीजेपी के नेताओं को जानबूझकर राज्य में रैलियां नहीं करने दे रही हैं. इसके बाद पीएम बंगाल से असम जाएंगे, जहां वो रातभर के लिए रुकेंगे. 9 फरवरी पीएम 9 फरवरी को असम की राजधानी गुवाहाटी में कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे. वो यहां ब्रह्मपुत्र नदी पर पुल के लिए आधारशिला रखेंगे, एम्स का शिलान्यास करेंगे और नॉर्थ ईस्ट को नेशनल ग्रिड से जोड़ने वाले नए गैस पाइपलाइन का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद वो अरुणाचल प्रदेश जाएंगे. यहां वो नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे. अरुणाचल से पीएम त्रिपुरा जाएंगे, जहां वो एक रैली को संबोधित करेंगे. 10 फरवरी 9 फरवरी को ही पीएम दिल्ली लौट जाएंगे. 10 फरवरी को वो तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे. वो यहां तिरुपुर में रैली करने के बाद कर्नाटक जाकर वहां हुबली में भी एक रैली करेंगे. वहां से पीएम आंध्र प्रदेश के गुंटूर में एक रैली करेंगे. 11 फरवरी दक्षिण भारत के इन तीन राज्यों में रैली के बाद पीएम उत्तर प्रदेश के मथुरा आएंगे, जहां वो अक्षयपात्र फाउंडेशन के कार्यक्रम में शामिल होंगे. ये संस्था देश में 18 लाख बच्चों को मिड डे मील कार्यक्रम के जरिए खाना देती है. 12 फरवरी पीएम इस चरण के आखिरी दिन हरियाणा में होंगे. वो यहां कुरुक्षेत्र में स्वच्छ शक्ति कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. इस कार्यक्रम से देश भर की महिला सरपंच हिस्सा लेने के लिए आएंगी.

from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2MRSuW4

No comments