Breaking News

VIDEO: प्रसव कक्ष में पैसों को लेकर आपस में भिड़ीं महिला कर्मचारी

बिहार के बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में मरीजों से अवैध उगाही का मामला सामने आया है. दरअसल, अनुमंडलीय अस्पताल के प्रसव कक्ष में दो कर्मचारी आशा और ममता पैसों को लेकर आपस मे भिड़ गईं. कहा जा रहा है कि उगाही में हिस्सेदारी को लेकर दोनों आपस में भिड़ी थीं. जानकारी के मुताबिक, प्रसव के बाद नार कटाई के बाद अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात कर्मी पैसे लेते हैं, जिसका बटवारा भी होता है. इसी राशि को लेकर ममता और आशा के बीच जमकर हंगामा हुआ. इश दौरान डॉक्टर तमाशा देखते रहे. वहीं, सिस्टम शर्मशार होता रहा.

from Latest News बिहार News18 हिंदी http://bit.ly/2Rtjd0O

No comments