Breaking News

VIDEO: घर में सो रहे बच्चे की आग की चपेट में आने से मौत

वैशाली के सराय में अचानक एक घर में आग लग गई. आग की चपेट में आने से घर में सो रहे एक बच्चे की झुलस कर मौत हो गई. वहीं, कई मवेशियों की भी आग में झुलसने से मौत हो गई है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. बताया जाता है कि आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते कोहराम मच गया. घर में सोया हुआ बच्चा भागने की कोशिश करता उससे पहले ही वह आग की चपेट में आ गया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान बोवरिया निवासी प्रभु सहनी का पुत्र दीपक के रूप में हुई है.

from Latest News बिहार News18 हिंदी http://bit.ly/2R7SGpw

No comments