Breaking News

TRP : Khatron Ka Khiladi बना नंबर 1, The Kapil Sharma Show को फिर हुआ जबरदस्त फायदा

भारत में टेलीविजन का क्रेज दर्शकों को फिल्मों से ज्यादा होता है. दर्शक इन दिनों टीवी के बहुत ही खास शो देखते हैं और इसी वजह से टीआरपी पर भी काफी असर पड़ रहा है. इस बार फिर टीवी का टीआरपी कार्ड सामने आया है और दर्शकों की पसंद बिल्कुल पक्की है. BARC ने इस हफ्ते की लिस्ट जारी की है. टीआरपी रेटिंग में काफी उलटफेर देखने को मिले हैं. पिछले कई हफ्तों से टीवी पर नंबर 1 रहा शो 'Naagin3' इस बार फिर कपिल के कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' और रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी' की वजह से नीचे गिर चुका है. नंबर 1-खतरों के खिलाड़ी [caption id="attachment_128614" align="alignnone" width="720"] कलर्स पर आने वाले रोहित शेट्टी के खतरों और एक्शन से लबरेज रियलिटी शो ने आते ही छप्पड़ फाड़ TRP रेटिंग्स हासिल कर ये दिखा दिया है कि अब दर्शकों का मोह सास बहू वाले ड्रामे से काम हो रहा है. इस शो में दर्शक स्टार्स को सीर्फ स्टंट्स करते हुए ही नहीं देखते बल्कि उन्हें उनके बारे में काफी कुछ जानने का मौका भी मिलता है.[/caption] नंबर 2- द कपिल शर्मा शो [caption id="attachment_177754" align="alignnone" width="1002"] कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के फैंस लम्बे वक्त से उनके टीवी पर वापसी का इंतजार कर रहे थे जो आखिरकार खत्म हो ही गया. सोनी टीवी पर धमाकेदार अंदाज में कपिल अपने पॉपुलर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' के नए सीजन के साथ एक बार फिर सभी के दुख दर्द और तनाव को दूर करते हुए हंसाने और गुदगुदाने आ चुके हैं जिसे फैंस का बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है. शो इस हफ्ते भी नंबर 2 की कुर्सी पर काबिज है.[/caption] नंबर 3 - नागिन-3 [caption id="attachment_116735" align="alignnone" width="1002"] पिछले कई महीनों से पहले पायदान पर रहने वाला 'नागिन 3' इस हफ्ते तीसरे नंबर पर आ गया है.[/caption] नंबर 4- सुपर डांसर चैप्टर 3 [caption id="attachment_43544" align="alignnone" width="1002"]सोनी टीवी पर शुरू हुए सुपर डांसर के तीसरे सीजन ने भी दर्शकों के दिलों में अपनी अलग जगह बना ली है. शो को इस हफ्ते चौथा पायदान मिला है.[/caption] नंबर 5- कुंडली भाग्य [caption id="attachment_160725" align="alignnone" width="1002"]इस हफ्ते भी जी टीवी के पॉपुलर शो 'कुंडली भाग्य' को घाटा हुआ है और अब ये शो चौथे से पांचवें नंबर पर आ गया है. कभी ये शो नंबर 1 पर हुआ करता था. लेकिन 'नागिन3' के टेलीकास्ट होने के बाद शो की टीआरपी में गिरावट आ गई थी.[/caption] कलर्स फियर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी जिगर पे ट्रिगर 9761 सोनी टीवी द कपिल शर्मा शो 9119 कलर्स नागिन-3 8998 सोनी टीवी सुपर डांसर चैप्टर 3-ऑडिशंस 7407 जी टीवी कुंडली भाग्य 6513 सब टीवी तारक मेहता का उल्टा चश्मा 6151 स्टार प्लस ये रिश्ता क्या कहलाता है 6116 कलर्स शक्ति-अस्तित्व के एहसास की 5889 स्टार भारत राधाकृष्ण 5791 जी टीवी कुमकुम भाग्य 5780 जी टीवी तुझसे है राब्ता 5744 स्टार प्लस कुल्फी कुमार बाजेवाले 5020 जी टीवी गुड्डन तुमसे ना हो पायेगा 4840 जी टीवी इश्क सुभान अल्लाह 4761 स्टार प्लस कसौटी जिंदगी के 4526 स्टार भारत निमकी मुखिया 4416 स्टार प्लस नजर 4344 कलर्स इश्क में मरजावां 4276 कलर्स केसरी नंदन 4133 स्टार भारत मुस्कान 4020

from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi http://bit.ly/2SWMduk

No comments