Revealed : इस टीवी शो में 'चुड़ैल' बन राखी सावंत करेंगी टीवी पर वापसी
टीवी की ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत की टीवी पर वापसी होने जा रही है. लंबे वक्त से टीवी से गायब राखी अब सुपरनेचुरल शो में नए अवतार में नजर आएंगी. आजतक की खबर के मुताबिक राखी जी टीवी के सुपरनेचुरल शो मनमोहिनी में जल्द एंट्री करने जा रही है. रिपोर्ट के मुताबिक इस शो में राखी इस शो में चुड़ैल का रोल प्ले करने वाली हैं. राखी ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "मैंने अपनी जिंदगी में कई सारी फिल्में, डांस शोज, रिएलीटी शोज किए हैं, लेकिन यह पहली बार होगा जब मैं किसी फिक्शन शो में दिखने वाली हूं. मेरा किरदार भी एक चुड़ैल का है जो मोहिनी की मदद करने आई है. मैं काफी समय से इस तरह के रोल की तलाश में थी. अब इस सीरियल का हिस्सा बन कर मैं काफी खुश हूं.' राखी ने ये भी खुलासा किया कि वो शो में डांस करती दिखेंगी. जहां मोहिनी कलबेलियां डांस करती दिखाई देगी, वहीं राखी गरबा करती नजर आएंगी." आपको बता दें शो मनमोहिनी की कहानी एक ऐसी चुड़ैल की कहानी है जो कि अपना सच्चा प्यार पाने के लिए तड़प रही है. अब देखना ये होगा कि राखी इसमें क्या नया करती हैं. हाल ही में राखी ने यूट्यूबर दीपक कलाल से शादी की घोषणा की वजह से सुर्खियों में थी. लेकिन फिर राखी और दीपक की शादी केवल लाइमलाइट लुटने की स्ट्रेटेजी ही साबित हुई. View this post on Instagram A post shared by LSD FILMS PVT LTD (@lsdfilms_) on Jan 17, 2019 at 2:56am PST
from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi http://bit.ly/2HiShMi
from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi http://bit.ly/2HiShMi
No comments