Breaking News

गांधीनगर में मां से मिले PM मोदी, दोनों में आधे घंटे तक हुई मुलाकात

गुजरात दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी शनिवार सुबह अपना मां से मुलाकात की है. गांधीनगर में मोदी अपनी मां हीरा बेन से मिले. पीएम मोदी सुबह नौ बजकर चार मिनट पर मां से मिलने घर पहुंचे. उन्होंने अपनी मां के साथ लगभग आधे घंटे का वक्त बिताया. इस दौरान प्रधानमंत्री ने घर के बाकी सदस्यों से भी मुलाकात कर उनका हाल-चाल पूछा. इसके बाद वो यहां से हजीरा के लिए निकल गए. पीएम मोदी आज हजीरा में देश में बनी होवित्जर तोप के-9 वज्र देश को सौपेंगे. बता दें कि पीएम मोदी जब भी गांधीनगर में होते हैं तो वो समय निकालकर मां से मिलने जरूर जाते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाइब्रेंट गुजरात समिट के सिलसिले में शुक्रवार से गांधीनगर में हैं.

from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2RUHMTC

No comments