OMG : राखी सावंत के होने वाले पति दीपक कलाल की सरेआम हुई जमकर पिटाई, देखें वीडियो
हाल ही में राखी सावंत के शादी करने के खुलासे से सुर्खियों में आने वाले युट्यूबर एक वीडियो की वजह से खबरों में हैं. अपने अतरंगी यूट्यूब वीडियो को लेकर अक्सर चर्चाओं में बने रहने वाले दीपक कलाल का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में दीपक कलाल की एक शख्स सरेआम पिटाई करता हुआ नजर आ रहा है.इस वीडियो में दीपक कलाल को एक शख्स लात-घूसे से मार रहा है. इस दौरान दीपक कलाल बस हाथ जोड़े माफ़ी मांगते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में दिखाया गया है कि कुछ अन्य लोग उन्हें पीट रहे हैं और दीपक कलाल कह रहे हैं कि वे कभी इंटरनेट पर आपत्तिजनक कंटेंट पोस्ट नहीं करेंगे. दीपक का ये वीडियो दिल्ली का बताया जा रहा है लेकिन इसमें दीपक कह रहे हैं कि वे गुड़गांव में हैं. वीडियो में दीपक ये कह रहे हैं- मैं आप लोगों को यह बता रहा हूं कि मैंने सोशल मीडिया पर जितनी भी बकवास की है, प्लीज आप उसके लिए मुझे माफ कर दीजिए. मैं कभी भी ऐसी हरकत नहीं करूंगा. ये सर जो हैं, उन्होंने मुझे समझा दिया है. मैं इसका पालन करूंगा. मैं वचन देता हूं कि मैं कभी भी जिंदगी में ऐसी कोई हरकत नहीं करूंगा, जिससे किसी के दिल को ठेस पहुंचे." आप यहां नीचे देखिये दीपक की पिटाई का ये वीडियो.
from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi http://bit.ly/2RWtRME
from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi http://bit.ly/2RWtRME
No comments