Breaking News

Malaysian Open, 2019: क्वालिफिकेशन राउंड खेलकर मुख्य ड्रॉ में पहुंचे कश्यप

भारतीय शटलर पारुपल्ली कश्यप ने मलेशिया मास्टर्स 2019 के पुरुष सिंगल्स के क्वालिफिकेशन दौर में मंगलवार को यहां रूस के व्लादीमिर मालकोव को सीधे गेम में 21-12, 21-17 से शिकस्त देकर मुख्य ड्रॉ में जगह पक्की की. हाल ही में लंदन ओलिंपिक की ब्रॉन्ज मेडल विजेता सायना नेहवाल से शादी करने वाले कश्यप इस बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 500 प्रतियोगिता के पहले दौर में डेनमार्क के रासमुस गेमके से भिड़ेंगे. भारतीय खिलाड़ी शुभंकर डे को हांलाकि क्वालिफिकेशन में थाईलैंड के तानोंगसाक सेनसोमबूनसुक से हार कर बाहर होना पड़ा. उन्होंने इस मैच को 18-21, 13-21 से गंवाया. भारतीय महिला खिलाड़ियों को भी क्वालिफिकेशन में हार झेलनी पड़ी. ऋतुपर्णा दास को इंडोनेशिया की रूसेलि हार्तावान ने 21-13, 26-24 से हराया जबकि मुग्धा आगरे को स्विट्जरलैंड की सबरिना जैकेट से 17-21 21-18 19-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी. महिलाओं के मुख्य दौर में सातवीं वरियता प्राप्त सायना के सामने हॉन्गकॉन्ग की जुआन डेंग जॉय की चुनौती होगी. कॉमनवेल्थ गेम्स के सिल्वर मेडल विजेता सात्विक साइराज रांकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का सामना चीन के यू शुआंयी और रेन शियांग्यू से होगा. महिला डबल्स में कॉमनवेल्थ गेम्स की ब्रॉन्ज मेडल विजेता अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की टक्कर हॉन्गकॉन्ग की एंग टी याउ और युएन सिन यिंग से होगी जबकि मिक्स्ड डबल्स में सात्विक और अश्विनी का सामना इंग्लैंड के बेन लेन और जेसिका पी से होगा.

from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2Dd1qlO

No comments