Breaking News

Kumkum Bhagya Spoiler : आलिया और तनु मिलकर एक बार फिर अभि-प्रज्ञा के खिलाफ रचेंगे साजिश

जी टीवी के सबसे पॉपुलर सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ में इन दिनों शानदार ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. जहां हाल ही में शो में देखा गया कि दिशा और पूरब ने किंग से भेष बदलकर किंग से ये खुलासा करवा लिया कि उसकी प्रज्ञा से शादी नहीं की है जिससे अभि बेहद खुश हो जाता है. आने वाले एपिसोड्स में खूब सारा ड्रामा आने वाला है. किंग और प्रज्ञा की इस सच्चाई का पता आलिया और तनु को भी लग गया है जिसके बाद ये दोनों परेशान हैं कि कहीं अभि और प्रज्ञा फिर से एक ना हो जाएं. आने वाले एपिसोड्स में ये दोनों एक बार फिर अभि-प्रज्ञा की जिंदगी में भूचाल लाने की कोशिश करेंगी. टेलीचक्कर की एक रिपोर्ट पर गौर करें तो जल्द ही आलिया और तनु मिलकर अभि-प्रज्ञा साथ ना आने देने के लिए एक साजिश रचेंगी. इसके बाद आलिया किंग को अभि और प्रज्ञा के खिलाफ भड़काने की भी कोशिश करेंगी. आलिया और तनु किंग को अभि और प्रज्ञा के रिश्ते के बारे में उल जुलूल बातें बताकर भड़काने की कोशिश करेंगी क्योंकि उसे अभि और प्रज्ञा के पास्ट के बारे में कुछ भी पता नहीं है और इसी बात का आलिया और तनु पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेंगी.अब देखना इंट्रेस्टिंग होगा कि आलिया और तनु के इस ब्रेनवाश का किंग पर क्या असर होता है.

from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi http://bit.ly/2FwJlAp

No comments