IND vs NZ: कोहली की जगह ले सकते हैं शुभमन गिल, जानें क्या हो सकती है भारत की अंतिम एकादश
मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने पांच मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली है और अब भारतीय टीम की कोशिश न्यूजीलैंड का वाइटवॉश करने की है. मेजबान के खिलाफ बाकी बचे दो मैचों में भारत के पास अपने बैंच स्ट्रेंथ को भी आजमाने का मौका है. चौथे वनडे में टीम में कई बदलावा देखने को मिलेंगे. यह पहले ही साफ हो गया है कि बाकी बचे हुए दोनों वनडे में रोहित शर्मा कप्तानी करेंगे, क्योंकि विराट कोहली को आराम दिया गया है. वहीं टीम इंडिया काफी समय के मुकाबले खेल रही है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने के तुरंत बाद टीम को न्यूजीलैंड आना पड़ा और यहां टीम इंडिया ऐसी स्थिति में पहुंच चुकी है वह सीनियर खिलाड़ियों को थोड़ा आराम दे सके. टीम के पास शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज जैसे विकल्प मौजूद हैं और उम्मीद की जा सकती है कि गिल चौथे वनडे से सीमित ओवर के क्रिकेट में डेब्यू कर सकते हैं. बाकी बचे दो वनडे में कोहली के ना होने से गिल को आजमाया जा सकता है. अंडर 19 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे गिल ने इंडिया ए की ओर से न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की थी. तीन मैचों में गिल ने 62, 37 और 25 रन की पारी खेली थी. शमी को मिल सकता है आराम गिल के अलावा एक बड़ा गेंदबाजी में भी देखने को मिल सकता है. तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और चौथे वनडे में उन्हें आराम देकर मोहम्मद सिराज को अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है. सिराज ने एडिलेड में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट में कदम रखा था, लेकिन वह अपने डेब्यू मैच में कुछ प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे. एक बार फिर उन पर भरोसा दिखाया जा सकता है. वहीं विकेटकीपिंग में भी दिनेश कार्तिक को ही बरकरार रखा जा सकता है. मांसपेशियों में खिंचाव के कारण तीसरे वनडे में एमएस धोनी नहीं खेल पाए थे और उनकी जगह कार्तिक को मौका दिया था. कार्तिक ने भी इस मौके को फायदा बखूबी उठाया था. भारत को अच्छी शुरुआत की जिम्मेदारी कप्तान रोहित शर्मा और शिखर धवन की ही रहेगी. अंबाती रायुडू नंबर चार पर और कार्तिक नंबर पांच पर उतरेंगे. नंबर छह पर केदार जाधव का स्थान है, जबकि सात पर हार्दिक पांड्या हैं, जो तीसरे नंबर के तेज गेंदबाज हैं. तेज गेंदबाजों में भुवी को सिराज का साथ मिल सकता है. जबकि कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल जोड़ी के रूप में उतर सकते हैं.
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2MEhjEM
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2MEhjEM
No comments