Breaking News

IND vs NZ: टी20 में हुई विलियमसन की वापसी, भारत के खिलाफ दो नए चेहरे उतरेगा न्यूजीलैंड

मेजबान न्यूजीलैंड भारत से पांच मैचों की सीरीज फिलहाल 30 से गंवा चुकी है, लेकिन अब कोशिश अपने घर में टी20 सीरीज जीत पर है. इसके लिए भारत के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए केन विलियमसन की टी20 स्क्वॉड में वापसी हो गई है. विलियमस श्रीलंका के खिलाफ एक मात्र टी20 मैच नहीं खेल पाए थे. वहीं भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड ने दो नए चेहरों को भी मौका दिया है. डैरिल मिचेल और ब्लेर टिकर भारत के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में कीवी की तरह से डेब्यू करेंगे. ऑल राउंडर मिचेल और तेज गेंदबाज टिकनर ने न्यूजीलैंड के घेरेलु टी20 लीग में शानदार प्रदर्शन किया था. डग ब्रेसवेल को श्रीलंका के खिलाफ टी20 मैच में चोटिल हुए जिमी नीशाम की जगह टीम में बनाए रखा है, लेकिन हेनरी निकोल्स 14 सदस्यीय टीम में जगह बना पाने में असफल रहे. New Zealand have announced their squad for the T20Is against India. Kane Williamson returns to captain the side. FULL SQUAD https://t.co/LDN0JtrT7t pic.twitter.com/XLVp0Axp1D — ICC (@ICC) January 30, 2019 दो नए चेहरो की बात करे तो मिचेल ने नॉर्थन नाइट के लिए सेंट्रल के खिलाफ 23 गेंदों पर 61 रन की पारी खेली थी. जबकि टिक्नर को सिर्फ तीसरे टी20 मैच के लिए लॉकी फर्ग्यूसन की जगह टी20 टीम में शामिल किया गया है. टीम: केन विलियमसन (कप्तान), डग ब्रेसवेल, कॉलिन डे ग्रैंडहहोम, लॉकी फर्ग्यूसन (पहले और दूसरे मैच के लिए), मार्टिन गप्टिल, स्कॉट कोलाइजन, डैरिल, कोलिन मुनरो, मिचेल सेंटनर, टिम सेफर्ट, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, रोस टेल, टिकनर (तीसरे टी20 मैच के लिए)

from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2Tkl4lm

No comments