नाइजीरियन सिंगर ने 'रिंकिया के पापा' का बनाया EDM कवर, 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज
एक दशक से ज्यादा का वक्त हो गया, जब भोजपुरी गायक और अब बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने अपना मशहूर गाना रिंकिया के पापा गाया था. पिछले कुछ महीनों में उनका ये गाना दोबारा वायरल हुआ और इसपर खूब सारे मीम्स और जोक्स बने. लेकिन अब ये जो नया वर्जन आया है, वैसा आपने अब तक नहीं सुना होगा. नाइजीरियन सिंगर सैमुअल अदेपोजू, जिन्होंने अपना नाम भी अब सैमुअल सिंह रख लिया है. उन्होंने इस गाने को बिल्कुल नए अंदाज में गाया है. सैमुअल ने रिंकिया के पापा का ईडीएम कवर बनाया है, जिसे अब तक मिलियन व्यूज तक मिल चुके हैं. भारत से काफी लगाव रखने वाले सैमुअल भारतीय गानों पर फंकी कवर बनाते हैं. अब अपने इस सुपरहिट गाने के ईडीएम कवर के लिए वो वायरल हो रहे हैं. उनके इस गाने के रेंडीशन को अब तक 1.8 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. उनके इस कवर को काफी पसंद किया जा रहा है. गाने में उनके इस ट्विस्ट की काफी तारीफ की जा रही है. यूट्यूब पर उनके वीडियो के कॉमेंट सेक्शन में लोग उनको भारत आने का न्यौता भी दे रहे हैं. बता दें कि नाइजीरिया में भारतीय फिल्में और गाने काफी पॉपुलर हैं. वहां बॉलीवुड काफी जाना-पहचाना नाम है. इसके पहले तीन नाइजीरियन लड़कों का कल हो न हो गाना गाते हुए वीडियो वायरल हुआ था, जिसे काफी पसंद किया गया था. आप सैमुअल सिंह का रिंकिया के पापा गाने का ईडीएम कवर यहां देख सकते हैं-
from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi http://bit.ly/2VSm0z8
from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi http://bit.ly/2VSm0z8
No comments