Breaking News

नीतीश ने नागरिकता संशोधन विधेयक पर जदयू के रुख को सही ठहराया, कहा: कांग्रेस रुख स्पष्ट करे

पटना, 21 जनवरी (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने नागरिकता संशोधन विधेयक को पारित कराने के लिए राज्यसभा में लाए जाने पर अपनी पार्टी द्वारा विरोध किए जाने के निर्णय को सही ठहराते हुए सोमवार को कांग्रेस से कहा वह इसको लेकर अपना रुख स्पष्ट करे। नीतीश ने यहां लोक संवाद के बाद मीडियाकर्मियों द्वारा उनकी पार्टी के उक्त निर्णय के बारे में पूछे जाने पर कहा कि असम गण परिषद (अगप) का एक शिष्टमंडल हमसे कुछ दिन पहले मिला था और इस मामले में हमने गृहमंत्री को अपनी बातों से अवगत करा दिया है।

from Bihar News: बिहार न्यूज़, Bihar News in Hindi, बिहार समाचार, Bihar Samachar, बिहार खबर, Latest Bihar News | Navbharat Times http://bit.ly/2DobOqG

No comments