सारा अली खान के साथ कॉफी डेट पर जाने को तैयार हुए कार्तिक आर्यन
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन को लेकर काफी समय से खबरें सामने आ रही हैं. सारा, कार्तिक को बेहद पसंद करती हैं और उनके साथ डेट पर जाना चाहती हैं लेकिन कार्तिक ने उन्हें अब तक ये नहीं बताया कि वो सारा के साथ डेट पर जाना चाहते हैं या नहीं? हालांकि, हाल ही में सारा की मां अमृता सिंह ने भी कहा था कि कार्तिक से अब कॉन्टैक्ट करने की जरूरत नहीं है, उन्हें अगर सारा में इंटेरेस्ट होगा तो वो जरूर बात करेंगे. और अब कुछ ऐसी ही खबर सामने आ रही है. सारा के साथ डेट पर जाएंगे कार्तिक सारा अली खान, कार्तिक आर्यन के साथ डेट पर जाना चाहती हैं, जिसके बारे में कार्तिक को तो काफी वक्त से पता है लेकिन अब कार्तिक ने इस पर खुलकर बात की है. उन्होंने बताया है कि, ‘जहां तक सारा अली खान के साथ कॉफी डेट की बात है तो मुझे ऐसा सुनने में आया है कि उनकी मां ने मेरे बारे में बात करने से मना कर दिया है क्योंकि वो पहले ही कई बार मुझे लेकर चर्चा कर चुकी हैं. ऐसे में मैं कहना चाहूंगा कि मैं कॉफी डेट के लिए तैयार हूं. सारा मुझे बस सही समय और जगह बताएं, मैं वहां पहुंच जाऊंगा.’ क्या बेचैन हो रहे हैं कार्तिक आर्यन? कार्तिक आर्यन के ऐसा खुले तौर पर बोलना इस बात को साबित करता है कि वो भी सारा के साथ डेट पर जाने के लिए उतने ही उतावले हैं जितनी कि सारा अली खान. ऐसा लगता है कि मां अमृता सिंह का फेंका गया पाशा सारा के काम आ गया.
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2RXqkhc
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2RXqkhc
No comments