Breaking News

कोहली ने किया खुलासा, फेडरर से मुलाकात के दौरान क्यों चौंक गए थे

ऑस्ट्रेलिया के दौरे के दौरान भारत के क्रिकेट स्टार विराट कोहली ने टेनिस के दिग्गज रोजर फेडरर से मुलाकात की थी. विराट कोहली मेलबर्न में ऐतिहासिक टेस्ट जीत के बाद अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ ऑस्ट्रेलियन ओपन देखने पहुंचे थे. कोहली ने स्काई स्पोर्ट्स से बात करते हुए बताया कि मुलाकात के दौरान उनके बीच क्या बातें हुईं. विराट कोहली ने बताया कि जब वह फेडरर से मिले तो फेजरर ने उन्हें पहचान लिया और यह देखकर कोहली बेहद हैरान हुए. उन्होंने कहा 'मैं पहले भी फेडरर से मिल चुका था. जब मैं दोबारा उनसे मिला तो उन्होंने मुझे पहचान लिया. मुझे बहुत हैरानी हुई मैं बता नहीं सकता कि मैं कितना खुश था. फेडरर को याद था कि मैं साल 2016 में सिडनी में एक एग्जिबिशन मैच के दौरान उनसे मिला था'. कोहली ने फेडरर की तारीफ करते हुए कहा कि मैं बचपन से उन्हें खेलते देखते आया हूं वह बेहतरीन खिलाड़ी है. इससे ज्यादा वह बेहतरीन इंसान हैं. कोहली ने बताया कि मुलाकात के दौरान उन दोनों ने खेल के बारे में बात की. दोनों का खेल को लेकर क्या सोच है वह किस तरह खुद को खेल के लिए प्रेरित करते हैं उन्होंने इस बारे में बात की. कोहली ने इस पूरी मुलाकात को एक खूबसूरत अनुभव बताया . इस मुलाकात के दौरान कोहली के साथ उनकी पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी मौजूद थी. मुलाकात से पहले दोनों ने सेरेना विलियम्स और जोकोविच के मैच का लुत्फ उठाया था.  

from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2B7ifNm

No comments