कुंभ के पहले शाही स्नान पर प्रयागराज में जुटे इतने श्रद्धालु, बना रिकॉर्ड
पहले शाही स्नान के अवसर पर कुंभ मेला क्षेत्र सहित प्रयागराज में सवा दो करोड़ लोग आए, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह दावा किया कि. उन्होंने कहा कि यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है. उन्होंने प्रयागराज कुंभ में मकर संक्रांति के अवसर पर पहले शाही स्नान के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर सभी संतों-धर्माचार्य और श्रद्धालुओं का साधुवाद किया. उन्होंने कहा कि आस्था और श्रद्धा का यह आयोजन सभी के सहयोग से सकुशल संपन्न हुआ. उन्होंने इस पावन कार्य में अखाड़ों साधु महात्माओं और तीर्थयात्रियों के सहयोग के लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रथम शाही स्नान के अवसर पर कुंभ मेला क्षेत्र सहित प्रयागराज में 2.25 करोड़ लोग आए, जो एक रिकॉर्ड है. UP CM: I congratulate all the Akhadas, police, concerned departments & over 2 cr devotees who took a bath in holy sangam,for successfully executing Kumbh. It's a moment of proud that with Prime Minister Modi’s grace,this Kumbh has gotten International recognition for the 1st time pic.twitter.com/4I1ddCn8pQ — ANI UP (@ANINewsUP) January 15, 2019 उन्होंने मेला प्रशासन सहित व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े सभी विभागों, संस्थाओं, संगठनों आदि के प्रयासों की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि जिस लगन और निष्ठा से इन सभी ने मंगलवार को अपने कर्तव्यों को निभाया, उसी प्रकार वो पूरे कुंभ मेले के दौरान भी करते रहेंगे. कुंभ पर हमारी स्पेशल वीडियो सीरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें. इस सीरीज के पहले पार्ट में जानें कि कैसे कुंभ के लिए प्रयागराज में एक पूरा शहर बसाया गया है और प्रशासन ने कैसी हाईटेक व्यवस्था की है, देखिए- KUMBH 2019: It's More Than a Mela
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2FBgSti
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2FBgSti
No comments