Breaking News

महिला ने अपने तीन बच्चों की हत्या कर आत्महत्या का प्रयास किया

भागलपुर, पांच जनवरी (भाषा) बिहार के भागलपुर जिले के बाथ थाना अंतर्गत करहरिया गांव निवासी एक महिला के कथित तौर पर अपने पति की प्रताड़ना से तंग आकर अपने तीन बच्चों की हत्या करने के बाद शुक्रवार-शनिवार की रात आत्महत्या करने का प्रयास किया । पुलिस उपाधीक्षक नेसार अहमद ने शनिवार को बताया कि मृतकों में चार वर्षीय सुशांत, दो वर्षीय सोनम और एक वर्षीय ओमराज शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में महिला प्रेमलता देवी और उनके पति देवेश कुमार को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है ।

from Bihar News: बिहार न्यूज़, Bihar News in Hindi, बिहार समाचार, Bihar Samachar, बिहार खबर, Latest Bihar News | Navbharat Times http://bit.ly/2FaReMS

No comments