Breaking News

‘पद्मावत’ की रिलीज के इतने अरसे बाद बोले रणवीर सिंह, निकालना चाहते थे भड़ास

साल 2018 में आई फिल्म ‘पद्मावत’ के वक्त करणी सेना ने हिंसक प्रदर्शन किया था. ये फिल्म उस वक्त काफी विवादों में रही थी. फिल्म के डायरेक्टर समेत कलाकारों की भी जमकर आलोचना हुई और दीपिका पादुकोण को तो धमकियां तक मिली थीं. फिल्म को कुछ राज्यों में बैन तक करने की बात हुई थी. लेकिन अब इतने दिनों बाद रणवीर ने इस मामले पर अपनी बात रखी है. मैं अपनी भड़ास निकालना चाहता था इंडिया टूडे से बातचीत में रणवीर सिंह ने कहा कि, ‘वो मेरे लिए बेहद हताश कर देने वाला दौर था क्योंकि मैं अपने आपको अभिव्यक्त नहीं कर पा रहा था और मेरा दिल इस मुद्दे को लेकर काफी जल रहा था. मैं एक समय पर एक वीडियो रिलीज करने वाला था और इस वीडियो में मैं अपनी दिल की सारी भड़ास निकालना चाहता था लेकिन प्रतिक्रिया देने के साथ ही उन्हें अहमियत मिल जाती जो मैं नहीं चाहता था. मुझे प्रोफेशनल रहना था और अपने प्रोड्यूसर्स के कहे मुताबिक चलना था क्योंकि उनका काफी पैसा लगा हुआ था.’ 300 करोड़ से ज्यादा का किया था कारोबार आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, रणवीर सिंह, शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण की इस फिल्म ने उस वक्त तकरीबन 300 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था. ये फिल्म रणवीर की सबसे बड़ी फिल्मों में शुमार है.

from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2RzKApU

No comments