Breaking News

दिव्यांका त्रिपाठी ने सगाई की सालगिरह पर लिखा इमोशनल मैसेज, हुआ वायरल

पॉपुलर टीवी शो 'ये हैं मोहब्बतें' में इशिता भल्ला के किरदार से घर-घर में अपनी अलग पहचान बनाने वाली दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की सबसे पसंदीदा बहू हैं. टीवी के अलावा दिव्यांका सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं. दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की रियल लाइफ जोड़ी को भी लोग बहुत पसंद करते है. दोनों के बीच हमेशा ही स्ट्रांग केमिस्ट्री देखने को मिलती है. दोनों की साथ में फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है.अब सोशल मीडिया पर दिव्यांका और विवेक की ऐसी ही एक फोटो वायरल हो रही है. दरअसल दिव्यांका और विवेक की सगाई को 16 जनवरी को तीन साल हो जायेंगे ऐसे में दिव्यांका ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. ये दिव्यांका ने लिखा है, 'मेरी जिंदगी के सभी कर्मों में से सबसे सही तुम्हारे साथ शादी करना रहा. मेरा सबसे सही फैसला. हैप्पी इंगेजमेंट एनिवर्सिरी. यह इतना सुंदर है कि सभी के लिए रोजाना का दिन ब्रह्मांड में किन्हीं दो लोगों के लिए सबसे खास हो सकता है. किसी खास कारण से.' View this post on Instagram Amongst all the #Karmas done in my life, getting hitched with you was the best one! My best decision!#HappyEngagementAnniversary my love. It's so beautiful that a regular day for everyone can be so special for only two people in the universe owing to some reason exclusive to them! A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya) on Jan 15, 2019 at 3:14am PST

from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi http://bit.ly/2sqhVoc

No comments