ढिंचैक पूजा के नए गाने ने सोशल मीडिया पर मचाया हंगामा, दिल थामकर यहां देखें वीडियो
पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट और इंटरनेट पर अपने वीडियो से सुखियां बटोरने वाली ढिंचैक पूजा का एक और वीडियो वायरल हुआ है. इस वीडियो का नाम 'नाचे जब कुड़ी दिल्ली दी' है. इस गाने की लिरिक्स, सिंगिंग, वीडियो एडिटिंग, डायरेक्शन और प्रोडक्शन सब कुछ ढिंचैक पूजा ने किया है. यह वीडियो 20 जनवरी को यूट्यूब पर डाला गया है. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को यूट्यूब पर 1 लाख 63 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं. हालांकि उनके वीडियो पर कमेंट नहीं दिखाई दे रहे हैं. उनके वीडियो के नीचे लिख के आ रहा है..(Comments are disabled for this video) हालांकि ढिंचैक पूजा के फैन हर बार की तरह उनके वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं और यह वीडियो युवाओं के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. ढिंचैक पूजा के पहले भी कई गाने खूब वायरल हुए थे जिसकी वजह से उन्हें बिग बॉस में जाने का मौका भी मिला था. ढिनचैक पूजा का असली पूजा जैन है, देशभर में वह सुर्खियों में तब आईं जब उनके म्यूजिक वीडियोज ने हर तरफ सनसनी फैला दी. उनके 'सेल्फी मैंने लेली आज', 'दिलों का शूटर', 'स्वैग वाली टोपी' और 'बापू दे दे थोड़ा कैश' की वीडियो खूब वायरल हुई और लोगों ने इन्हें जम कर देखा. वह बिग बॉस में वाइल्ड एंट्री पाने वाली पहली कन्टेस्टेंट थीं. उनके वीडियो 'सेल्फी मैंने ले ली आज' को 25 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले थे. फिलहाल देखिए ढिंचैक पूजा का नया गाना... ये भी पढ़ें: राहुल को प्रियंका पर भरोसा है, लेकिन इस कांग्रेस नेता को औरतें नाकाबिल लगती हैं! ये भी पढ़ें: यस बैंक को मिला नया CEO, रवनीत गिल के नाम का हुआ ऐलान
from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi http://bit.ly/2UcxTxZ
from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi http://bit.ly/2UcxTxZ
No comments