Breaking News

अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर दबाव में हैं टाइगर श्रॉफ, खुद कबूली बात

टाइगर श्रॉफ इन दिनों कई फिल्में कर रहे हैं. ‘बागी 2’ के बाद टाइगर की गिनती बॉलीवुड सितारों के ए-लिस्ट कैटेगरी में होने लगी है. आज हर कोई उनके साथ काम करना चाहता है. टाइगर को फिर से लोग ‘बागी 2’ वाले स्टंट करते हुए देखना चाहते हैं. लोगों की यही उम्मीद टाइगर पर अब प्रेशर का काम कर रही है. इस बात को खुद टाइगर भी मानते हैं. ‘बागी 3’ को लेकर दबाव में हैं टाइगर टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी फिल्मों ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ और ‘बागी 3’ की रिलीज को लेकर दबाव में हैं. उन्होंने साल 2018 में ‘बागी 2’ जैसी सुपरहिट फिल्म दी थी. हाल ही में टाइगर, डब्बू रत्नानी केकैलेंडर लॉन्च पर पहुंचे थे. इस मौके पर उनसे पूछे जाने पर कि क्या वो ‘बागी 2’ को मिली शानदार प्रतिक्रिया के बाद अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर दबाव महसूस कर रहे हैं. इस सवाल पर उन्होंने कहा कि, ‘बिल्कुल दबाव है क्योंकि मैंने ‘बागी 2’ के इतना शानदार प्रदर्शन करने की उम्मीद नहीं की थी, जो कि इसने की. एक फ्रेंचाइज के तौर पर ‘बागी’ सीरीज की फिल्म से लोगों को काफी अपेक्षाएं हैं और सिर्फ यही नहीं मैं ‘स्टटूडेंट ऑफ द ईयर 2’ भी कर रहा हूं जो कि बहुत बड़ी फ्रेंचाइज है.’ ऋतिक के साथ आएंगे टाइगर नजर आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, टाइगर श्रॉफ इन दोनों फिल्मों के अलावा यशराज प्रोडक्शंस की एक डांस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ नजर आएंगे. इस फिल्म में धमाकेदार एक्शन्स भी आपको देखने को मिलेंगे. फिल्म का नाम अब तक तय नहीं हो पाया है.

from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2CXjkro

No comments