Breaking News

गया एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का बीजेपी नेताओं ने किया जोरदार स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गया एयरपोर्ट पर बिहार बीजेपी के नेताओं ने जोरदार स्वागत किया. दिल्ली से पलामू जाने के क्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने प्रधानमंत्री मोदी को गुलाब और मिथिला पेंटिंग की कढ़ाई वाली शॉल देकर स्वागत किया. वहीं, लौटने के दौरान प्रधानमंत्री को गया एयरपोर्ट पर विदाई भी जोरदार ढंग से दी. इस दौरान सुशील मोदी और नित्यानंद राय के अलावा मंत्री नंदकिशोर यादव, मंत्री प्रेम कुमार समेत बीजेपी के कई नेता शामिल रहे. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी पूरी तरह से मुस्तैद दिखी.

from Latest News बिहार News18 हिंदी http://bit.ly/2AwQRrH

No comments